उत्तराखंड : सिस्टम की सताई महिला, पहले आंगन टूटा, अब ढहने की कगार पर मकान… VIDEO

पौड़ी : घर बनाने के लिए लोग अपने जीवन की सारी पूंजी लगा देते हैं। जीवन भर की कमाई को खर्च कर अपने सपनों का आशियाना बनाते हैं। लेकिन, जब बेरहम सिस्टम और बेतरतीब विकास किसी के घर को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दे तो बेबस आम लोगों के सामने रोने के अलावा को विकल्प नहीं बचता है। लोगों का ऐसा ही हाल राम राज्य के भाषण देने वाले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा क्षेत्र में है।

https://youtu.be/-IxYPJK4gl

 

धरासू चौबट्टाखाल की यह महिला भी ऐसे ही दुःख से परेशान है, जिनका घर रोड निर्माण कार्य से प्रभावित हुआ है। इनकी आंखों से आंसू और उदासी यह साफ़ बता रहे हैं कि प्रशासन की ओर से की जा रही अनदेखी की वजह से उनकी समस्या की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने विधायक से लेकर जेई तक सबसे मदद की गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन ने मरम्मत नहीं कराई। स्थिति यह है कि घर का आंगन तो पूरी तरह टूट ही गया है। अब घर भी ढहने की कगार पर पहुंच गया है।

युवा नेता कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र स्ट वालों ने कहा यह व्यवहार दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से जनता कितनी परेशान है। उन्होंने कहा क्षेत्र में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे पता चलता है कि लोग कितने परेशान हैं। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री अपनी मांग करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कराते हैं।

शेयर करें !
posted on : January 3, 2022 7:46 am
<
error: Content is protected !!