UTTARAKHAND : सरहद पर वीरभूमि का लाल शहीद, पिछले साल हुई थी सगाई

पौड़ी : देश और वीरभूमि उत्तराखंड के लिए आज देश की सीमा से बुरी आई। पौड़ी जिले के मनदीप सिंह (उम्र 23 साल) ने सरहद पर फर्ज निभाते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में सीमाओं की सुरक्षा में तैनात गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की 11वीं बटालियन के राइफलमैन मनदीप सिंह नेगी पुत्र सत्यपाल सिंह पोखड़ा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम सकनोली निवासी हैं।

शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी। शहीद मनदीप सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। अपने लाडले की शहादत के बाद मनदीप की माता हेमंती देवी बेसुध हैं।

इससे पहले बीते साल मनदीप दो महीने की छुट्टी पर घर आये थे और उसी दौरान उनकी सगाई हुई थी। जुलाई माह में मनदीप ने शादी की तैयारियों के लिए घर आना था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

शेयर करें !
posted on : June 25, 2021 2:54 pm
error: Content is protected !!