उत्तराखंड : वाहन चेकिंग के साथ लोगों को जागरूक भी कर रही पुलिस

सतपुली : सतपुली पुलिस की ओर से लागातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर सब इंस्पेक्टर दीपा शाह के नेतृत्व में महिला हेल्प लाइन 1090/डायल 112, सायबर अपराध और बाल अपराधों से बचाव के सम्बन्ध में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम द्वारा बसों, जीप और टैक्सीयों में जागरूकता पम्पलेट चस्पा किये गए। साथ ही वाहनों में सफर कर रही सवारियों को भी इस सम्बन्ध मे बताया गया। सभी को सफर के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क पहनने ओर कोविड गाइडलाइन का पालन करने के विषय मे भी सचेत किया गया।

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव हेतु भी जन जागरुक किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया की पुलिस इस जन जागरूकता अभियान को आगे भी जारी रखेगी।अभियान में कांस्टेबल देशराज और जगदीश सिंह शामिल रहे।

शेयर करें !
posted on : July 20, 2021 12:44 pm
error: Content is protected !!