posted on : जून 11, 2023 1:27 pm
शेयर करें !

उत्तराखंड: धर्मवीर गुसाईं को बड़ी जिम्मेदारी, गौ सेवा आयोग में बने सदस्य

कोटद्वार: कोटद्वार में लगातार सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने वाले हिन्दूवादी कार्यकर्ता धर्मवीर गुसाईं को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। गुसाई को गौ सेवा अयोग में सदस्य नामित किया गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद 14 नामों की घोषणा कर दी गई है।

धर्मवीर सिंह गुसाईं इससे पहले बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद में पदाधिकारी रह चुके हैं। प्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर समिति के भी सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा रामलीला कमेटी के महामंत्री, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कोटद्वार भाजपा के महामंत्री भी रहे। इसके अलावा रामसेतु बचाओ आंदोलन से जुड़े रहे।

error: Content is protected !!