उत्तराखंड : शानदार काम कर रही पौड़ी जिले की साइबर सेल, कई लोगों की कमाई लुटने से बचाई

पौड़ी : साइबर ठगी के मामले राज्य भर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस और साइबर सेल लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। बावजूद लापरवाही में लोग अपने जीवनभर की कमाई लुटा दे रहे हैं। हालांकि कई मामलों में साइबर सेल ने समय पर शिकायत मिलने के बाद लोगों के खातों में पैसे वापस भी करवाए हैं। पौड़ी जिले की साइबर सेल साइबर ठगी के मामलों में शानदार काम कर रही है।

SSP पी. रेणुका देवी ने साइबर ठगी के मामलों तत्काल कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया है। यह साइबर सेल टीम इंस्पेक्टर विजय सिंह के नेतृत्व में शानदार काम कर रही है। अब तक कई मामलों में टीम लोगों के खातों से ठगे गए पैसों को वापस दिलवा चुकी है।

साइबर सेल को लगातार सफलताएं भी मिल रही हैं। ऐसे ही एक दूसरे मामले में साइबर सेल को सफलता मिली है। दरअसल, साइबर सेल को कोटद्वार के रतनपुर सुखरों के हरेन्द्र सिंह बिष्ट ने पांच जुलाई को को एक शिकायती दी थी कि उनके खाते से पेटीएम के माध्यम से 18000 रुपये निकाल लिए गए हैं। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने लेन-देन का विवरण लेकर खाते से कटी धनराशी का पता लगाया।

यह धनराशि पेटीएम पेमेन्ट गेटवे के माध्यम से Online Rummi leagends में गई थी। साइबर सेल ने तत्काल Rummi गेम के नोडल से मेल के माध्यम से संपर्क कर अमाउंट लेने वाले के वॉलेट को फ्रीज करवा दिया और शिकायतकर्ता को 18000 रुपये वापस दिलवा दिए। ऐसे कई दूसरे मामलों में भी साइबर सेल सफलता हासिल कर चुकी है।

साइबर सेल इंस्पेक्टर विजय सिंह ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें। किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें। अनजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें, अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीगी थाना, साईबर सैल पौड़ी मोबाइल नंबर 8791844177, 8445154040 पर सूचना दें।

साइबर पुलिस टीम

1. इंस्पेक्टर विजय सिंह (प्रभारी साईबर सेल)

2. सब इंस्पेक्टर रफत अली

3. कांस्टेबल 3 नापु कैलाश शाह (साइबर सेल)

4. कांस्टेबल 284 सपु अरविन्द राय (साइबर सेल)

शेयर करें !
posted on : July 10, 2021 8:53 am
<
error: Content is protected !!