उत्तराखंड: महाराज के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, धरने पर बैठी महिलाएं

पौड़ी: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। महिलाओं ने बीरोंखाल में सड़क डामरीकरण नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पुल को दोनों ओर से बंद कर दिया, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों ने सतपाल महाराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले भी महाराज को विरोध का सामना करना पड़ा था। तब महाराज ने विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था।

कांग्रेस के युवा नेता प्रदेश सचिव कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि पिछले साढ़े चार-पांच सालों में क्षेत्र में कोई काम नहीं हुए। जिबकि क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट में मंत्री हैं। उन्होंने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है। और तो और कैबिनेट मंत्री पुराने वादों पर पर्दा डालने के लिए नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं।

इष्टवाल ने कहा कि जनता इतनी आक्रोशित है कि अब सड़कों पर उतर आई है। क्षेत्रीय विधायक का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। वह निराशा लोगों में साफ देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। झूठे वादे करने वाले प्रतिनिधि को सबक सिखाने की तैयारी कर चुकी है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। महिलाओं ने बीरोंखाल में सड़क डामरीकरण नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पुल को दोनों ओर से बंद कर दिया, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों ने सतपाल महाराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले भी महाराज को विरोध का सामना करना पड़ा था। तब महाराज ने विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था।

कांग्रेस के युवा नेता प्रदेश सचिव कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि पिछले साढ़े चार-पांच सालों में क्षेत्र में कोई काम नहीं हुए। जिबकि क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट में मंत्री हैं। उन्होंने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है। और तो और कैबिनेट मंत्री पुराने वादों पर पर्दा डालने के लिए नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं।

इष्टवाल ने कहा कि जनता इतनी आक्रोशित है कि अब सड़कों पर उतर आई है। क्षेत्रीय विधायक का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। वह निराशा लोगों में साफ देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। झूठे वादे करने वाले प्रतिनिधि को सबक सिखाने की तैयारी कर चुकी है।

शेयर करें !
posted on : December 13, 2021 3:52 pm
<
error: Content is protected !!