उत्तराखंड : डिग्री कॉलेज में मनाया भाजपा प्रवक्ता का जन्मदिन, फूटे सिर…!

कोटद्वार: कोटद्वार डिग्री कॉलेज में पिछले दिनों से हो रहे हंगामे में आज जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में छात्रों को चोटे भी आई हैं। दरअसल, हुआ यह कि अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता (ABVP) कॉलेज में एक सितंबर को BJP के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला को जन्मदिन मना रहे थे, जिसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने विरोध किया। जन्मदिन आयोजन के दौरान ही विवाद हो गया।

जानकारी के अनुसार, विवाद को विपिन कैंथोला ने खुद ही शांत करा दिया था। लेकिन, आज यानी दो सितंबर को फिर से दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में बहस हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि के कार्यकार्ताओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें छात्रों को चोटे आई हैं। हालांकि, कोतवाली में दोनों पक्षों के परिजनों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत करा लिया गया।

सवाल यह है कि आखिरी BJP प्रदेश प्रवक्ता का जन्मदिन कॉलेज में क्यों मनाया जा रहा था? विरोध करने वाले छात्रों का कहना भी यही है कि किसी राजनीतिक दल के नेता का जन्मदिन कॉलेज में कैसे मनाया जा सकता है? कॉलेज में इस तरह पहले कभी नहीं हुआ है।

शेयर करें !
posted on : September 2, 2023 5:43 pm
error: Content is protected !!