उत्तराखंड: यशपाल आर्य का जोरदार स्वागत, BJP में नहीं बोलने की आजादी, यहां से लड़ेंग चुनाव

हल्द्वानी: कांग्रेस में वापसी के बाद यशपाल आर्य हल्द्वानी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यशपाल आर्य ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में बोलने की आजादी नहीं है, जबकि कांग्रेस में अपनी बात रखने की खुली छूट है।

आर्य ने चुनाव लड़ने को लेकर भी स्थिति साफ कर दी है कि वो इस बार भी बाजपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके हल्द्वानी से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तराखंड के अंदर अफसरशाही पूरी तरह से हावी है। अफसर कोई बात मानने को तैयार ही नहीं हैं।

यशपाल आर्य ने कहा कि 5 साल बाद अपने घर और परिवार में दोबारा वापसी की है और उनको इस बात की बड़ी खुशी है। यशपाल आर्य यह भी आरोप लगाया कि भाजपा में लोकतंत्र नहीं है। जबकि कांग्रेस में हर तरह की आजादी है।

शेयर करें !
posted on : October 14, 2021 2:59 pm
error: Content is protected !!