उत्तराखंड : यशपाल आर्य का CM धामी और अरविंद पांडे पर उनके खिलाफ साजिश बड़ा आरोप

हल्द्वानी : पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने अपने और अपने पुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य के ऊपर हुए हमले के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय पर साजिश का आरोप लगाया।

यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर हुए जानलेवा हमले के बाद बाजपुर पुलिस ने कुलविंदर सिंह किंदा के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं हमले के बाद हल्द्वानी स्थित अपने आवास पहुंचे यशपाल आर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा की इस हमले के पीछे राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की साजिश है।

आरोप लगाया कि उन्हीं के इशारे पर बाहुबली कुलविंदर सिंह किंदा ने अपने साथियों के साथ उनके और उनके पुत्र के ऊपर हमला कर दिया साथ ही लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर गाड़ी के दरवाजे को जबरन खोंलने का प्रयास कर रहे थे।

इस बीच उनके कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर उनकी और संजीव आर्य की जान बचाई, इस दौरान उनके एक कार्यकर्ता को भी काफी चोटें आई हैं, यशपाल आर्य ने सीधे तरीके से अपने ऊपर हुए हमले के पीछे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे समेत बाजपुर के कुछ अराजक तत्वों पर आरोप लगाया है।

यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने के बाद राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा भी हटा ली थी। जिसके बाद उनके द्वारा गृह सचिव से बात की गई थी कि उनकी जान को खतरा है।

उन्होंने कहा कि उनको सुरक्षा प्रदान की जाए लेकिन आज जिस तरह से उनके और उनके पुत्र संजीव आर्य के ऊपर बाहुबली कुलविंदर सिंह किंदा और उसके साथियों द्वारा जानलेवा हमले का प्रयास किया गया है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार पूरी तरह से बौखला गई है और जिसका जवाब 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता देगी।

शेयर करें !
posted on : December 4, 2021 10:07 pm
error: Content is protected !!