उत्तराखंड : 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार

नैनीताल : भीमताल क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने तहरीर दी है। उसमें बताया गया है कि मुरादाबाद निवासी एक युवक कभी-कभी उसके घर आता था। 12 अगस्त को वह घर में आया था।

उस वक्त उसकी 12 साल की बेटी घर में अकेली थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। नाबालिग ने अपनी मां को आपबीती सुनाई।

इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुरादाबाद में दबिश दे रही है।

शेयर करें !
posted on : August 19, 2021 7:03 am
<
error: Content is protected !!