उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत की भाजपा में बड़ी सेंध, कई नेता कांग्रेस में शामिल

हल्द्वानी: चुनाव प्रचार जोरों पर है। चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस, भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं सीट से चुनाव मैदान में हैं। जब से हरदा लालकुआं गए हैं, लगातार भाजपा में सेंधमारी कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर भाजपा को बड़ा झटका दिया है।

लालकुआं में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा में सेंधमारी की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित आर्य सहित कई लोग कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सभी को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

गौलापार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष और अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्ता ग्रहण की। कांग्रेस में पंचायत प्रतिनिधियों सहित कई महिलाएं भी शामिल हुई। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में सभी का स्वागत है।

शेयर करें !
posted on : February 8, 2022 11:16 am
<
error: Content is protected !!