उत्तराखंड : खाई में गिरी स्कूल टीचर, बच्चों और स्टाफ से भरी बस, 7 की मौत, 25 घायल!

नैनीताल: रविवार की रात को नैनीताल के पास हरियाणा के एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों, बच्चों और अन्य लोगों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 25 लोग घायल हो गए थे, जिनको रेस्क्यू कर पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों ने खाई से सड़क पर पहुंचाया। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, बस में 32-33 लोग सवार थे। इसमें से 25 लोगों को निकाल कर उपचार को अस्पताल भिजवाया गया है। सूचना मिलने के बाद SSP प्रहलाद नारायण मीणा समेत पूरी टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। सात वर्षीय मनमीत पुत्र रमन नयन, संगीता, पुष्पा, ज्योति के रूप में तीन शवों की पहचान हुई है। तीन शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर, ग्राम पातन हिसार हरियाणा की बस तीन बच्चों व स्कूल के स्टाफ को लेकर शनिवार को नैनीताल घूमने आई थी। रविवार रात पर्यटक वापस लौट रहे थे। कालाढूंगी रोड पर उनकी बस नलिनी के समीप पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस बीच कई यात्री छटक कर बाहर जा गिरे।

 हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद मंगोली चौकी पुलिस समेत SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू में 25 यात्रियों को निकाल अस्पताल भिजवा दिया गया है। डाॅ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी में 20 घायल पहुंच गए हैं। फिलहाल, टीम खाई में सर्च और रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।

SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि घायल यात्रियों से पूछताछ में बस में 32 यात्रियों के सवार होने की जानकारी मिली है। खाई में घायलों को तलाशने के साथ ही रेस्क्यू अभियान अभी जारी है।

भर्ती घायलों की लिस्ट 

सोनाली पुत्री सुभाष उम्र 23 वर्ष।

पूजा पुत्री लिलू राम उम्र 26।

मोनिका पत्नी प्रवीन उम्र 31 वर्ष।

मुस्कान पुत्री सुभाष उम्र 21 वर्ष।

कमलप्रित कौर उम्र 13 वर्ष।

इशिता उम्र 5 वर्ष।

विनीता उम्र 28 वर्ष।

सोनिया उम्र 26 वर्ष।

अमरजीत उम्र 31 वर्ष

रोमिला उम्र 59 वर्ष।

गोठान सिंह उम्र 34 वर्ष।

प्रियंका उम्र 32 वर्ष।

सुनीता उम्र 34 वर्ष।

अभिषेक पुत्र निलू राम उम्र 23 वर्ष।

शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष।

कपिल पुत्र उम्र 36 वर्ष।

अंकित पुत्र विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष।

उर्मिला उम्र 35 वर्ष।

रोगन पुत्र धर्म सिंह उम्र 33 वर्ष।

करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष।

शेयर करें !
posted on : October 9, 2023 6:46 am
error: Content is protected !!