उत्तराखंड में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक पड़े 5.15 प्रतिशत VOTE, लगी लंबी कतारें

देहरादून : मतदान को लेकर लोगों भारी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह नौ बजे तक उत्तराखंड में 5.15 फीसदी मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा में मतदान किया। वहीं, पूर्व सीएम हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी अपने मत का प्रयोग किया। वोट लोकतंत्र के लिए कितना जरूरी है, यह साबित किया है हल्द्वानी के जगदीश चंद्र जोशी ने। आज से ठीक छह दिन पहले उनके पिता का देहांत हो गया।

बावजूद, क्रिया कर्म से उठकर वो वोट डालने पहुंचे। पिता के क्रिया कर्म से उठकर वह मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक वोट बहुत अहम भूमिका निभाता है क्योंकि 1 वोट से सरकार बनती है और 1 वोट से सरकार गिरती है लिहाजा सारे काम बाद में सबसे पहले मतदान।

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ाई है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोगों में तमदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।

error: Content is protected !!