UTTARAKHAND : किसान हटेगा नहीं, डटा रहेगा, गोली चलाओ चाहे बम फोड़ो

रूड़की: कृषि कानून के विरोध में उत्तराखंड के रूड़की के मंगलौर गुड़ मंडी में आज किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान पहुंचे हैं जिन्हें संबोधन करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत इस महापंचायत में पहुँचे। किसानों ने कृषि कानून को रद्द करने की मांग की है। इस महापंचायत में सभी संगठनों के किसान एकजुट होकर पहुंचे और कृषि कानून का विरोध कर कानून को वापस लेने की माँग करी।

महापंचायत में पहुचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने साफ तौर पर कहा कि जब तक कृषि कानून वापसी नही होगा तब तक किसानों का ये आन्दोलन चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान हिंसा विरोधी हैं और किसानों का ये आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से चलता रहेगा। इस आंदोलन में किसान अपनी जान की बाजी अड़ा देंगे।

उन्होने साफ तौर पर कहा कि सरकार चाहे बारूद चलाये या गोली लेकिन किसान अब पीछे नही हटेगा। इस महापंचायत से किसानों को जोड़ा जा रहा है ताकि मोदी सरकार की हठधर्मी को तोड़ा जा सके। किसान इस काले कानून को वापस लेकर ही दम लेंगे।

शेयर करें !
posted on : February 3, 2021 11:36 am
error: Content is protected !!