हरिद्वार: UTTARAKHAND के हरिद्वार में 11 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने राजीव को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। इस पर एक लाख का इनाम रखा गया था। फिलहाल, गिरफ्तार करने वाली टीमें उसे उत्तर प्रदेश से हरिद्वार लेकर आ रही हैं। मामले में मुख्य आरोपित पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है। मामले के लोग लगातार दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों प्रदेश सरकार भी कह चुकी है कि, मामले में दोषी दरिंदों को हम फांसी के तख्ते तक पहुंचाने के लिए पूरी कोशिश में जुटे हैं।
20 दिसंबर को 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव आरोपी राजीव के घर से बरामद किया था। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजीव और उसके भांजे के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने आरोपी राजीव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।