उत्तराखंड से बड़ी खबर : कुट्टू का आटा खाने से 100 लोगों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार : नवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। नवरात्रि पर्व पर कुट्टू का आटा खूब बिकता है। हर साल कुट्टू के आटे से लोगों के बीमार होने की घटनाएं लगातार सामने आती हैं।

ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले में भी सामने आया है। करीब 100 लोग कुट्टू का आटा खाने से बीमार हो गए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 78 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार फूड प्वॉइजनिंग के ज्यादा मामले सामने आए हैं।

वहीं, श्यामपुर गांव के पास भी परिचालक लोग फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। जिला अस्पताल के CMS डॉ. चंदन मिश्रा का कहना है कि मरीजों को उपचार देना शुरू कर दिया गया है। कुछ की हालात ज्यादा खराब है। समय पर इलाज शुरू कर दिया गया है। जिससे मरीजों को जल्द राहत मिल सकेगी।

शेयर करें !
posted on : April 3, 2022 12:52 pm
error: Content is protected !!