उत्तराखंड : सड़क हादसे बने यमराज, हर साल बढ़ रहा मौतों का आंकडा, यहां पढ़ें हर जिले की रिपोर्ट

देहरादून : सड़क हादसे उत्तराखंड में यमराज की तरह हैं। हर दिन ये यमराज किसी ना किसी की जान लेते रहते हैं। हादसों में कई परिवार उजड़ जुके हैं। हर साल हादसों की वजह से जहां लोगों की जानें जाती हैं। वहीं, कई लोग जीवनभर के लिए अपंग हो जाते हैं। सड़क हादसों के लिहाज से पिछले सात सालों में 2022 सबसे ज्यादा जानलेवा रहा।

रिपोर्ट के अनुसार 2022 में 2021 के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक हादसे हुए। पहाड़ी जिलों में सह आंकड़ा तेजी से बड़ा है।  2021 में प्रदेशभर में 1405 हादसे हुए थे। 2022 में यह आंकड़ा 19.15 प्रतिशत बढ़कर 1674 रहा। 2021 में हादसों में 820 लोगों ने जान गंवाई थी। 2022 में बढ़कर 1042 पहुंच गई।

घायलों की संख्या में भी करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ गई। 2021 में सड़क हादसों में 1091 लोग घायल हुए थे, जबकि 2022 में यह संख्या 1613 रही। 2021 के मुकाबले 2022 में चमोली जिले में सड़क हादसों में 200 प्रतिशत की बढ़ोेतरी हुई। यहां 2021 में केवल चार हादसे हुए थे, जबकि 2022 में 21। पर्वतीय जिलों में 2021 के मुकाबले 2022 के हादसों की बात करें तो टिहरी में 25, चंपावत में 127, उत्तरकाशी में 47, पिथौरागढ़ में 33, चमोली में 200, रुद्रप्रयाग में 22 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

जिलावार सड़क हादसों की संख्या

जिला20212022प्रतिशत बढ़ोतरी या कमी
देहरादून-36546527.40
ऊधमसिंह नगर36141916.07
हरिद्वार3543704.52
नैनीताल17724638.98
टिहरी324025
पौड़ी332621.21
चंपावत1125127.27
उत्तरकाशी172547.06
पिथौरागढ़121633.33
अल्मोड़ा211338.10
चमोली0412200
रुद्रपयाग091122.22
बागेश्वर09-0633.33(कमी)

चंपावत में सबसे ज्यादा मौतें 

चंपावत जिले में 2021 के मुकाबले 2022 में 625 प्रतिशत से अधिक लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवाईं। 2021 में यहां चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2022 में संख्या बढ़कर 29 पहुंच गई। वहीं, 2021 में हादसों में 14 लोग घायल हुए, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 235 प्रतिशत बढ़कर 47 हो गया। उत्तरकाशी में 2021 में 20 लोगों की मौत हुई थी जो 2022 में संख्या बढ़कर 62 यानी 210 प्रतिशत अधिक रही। पौड़ी में 2021 में 19 और 2022 में 56 लोगों की मौत हुई।

सात साल में सबसे ज्यादा सड़क हादसे

वर्ष     हादसे  मृतक
2016   1591      962
2017    1603  942
2018 14681047
20191353 886
2020   1041 674
2021     1405820
202 1674  

1042

 

चमोली में 1500 प्रतिशत बढ़े घायल

जिला2021 के घायल2022 के घायल
देहरादून247369
ऊधमसिंह नगर235342
हरिद्वार287309
नैनीताल-141199
टिहरी-29136
पौड़ी3960
चंपावत-1447
उत्तरकाशी-1976
पिथौरागढ़-1114
अल्मोड़ा-4130
चमोली0116
रुद्रप्रयाग0909
बागेश्वर1806

 

वाहन संचालन के लिए जारी होगी एसओपी
पहाड़ी राज्यों में वाहन संचालन के लिए अब SOP जारी होगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। SOP के लिए उत्तराखंड के मुख्य सचिव से सड़क हादसों, उनकी जांच रिपोर्ट और सुरक्षा उपायों की जानकारी मांगी गई है।
NDMA SOP तैयार कर रहा
NDMA ने यह स्वीकार किया है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन संचालन काफी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही सुरक्षा उपायों की कमी भी सड़क हादसों की वजह बन रही है। इस लिहाज से हिमालयी राज्यों में वाहन संचालन के लिए NDMA SOP तैयार कर रहा है।

सभी पर्वतीय मार्गों पर SOP के हिसाब से ही वाहन संचालन का रास्ता तैयार होगा। NDMA के सदस्य सचिव प्रभारी कमल किशोर की ओर से मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू को पत्र मिला है। इस पत्र में कहा गया है कि हिल एरिया में वाहन संचालन की SOP के लिए राज्य स्थापना से लेकर अब तक हुए सड़क हादसों, उनकी इंक्वायरी रिपोर्ट और हादसों के कारण व निवारण के सुझाव दिए जाएं।

शेयर करें !
posted on : January 30, 2023 11:55 am
<
error: Content is protected !!