उत्तराखंड : मौसम और लॉकडाउन से संकट में अन्नदाता, लाखों किसानों की फसल बर्बाद

देहरादून : कोरोना और मौसम ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कोरोना के कारण किसान समय पर फसल कटाई नहीं कर पाए। फसल को बर्बाद होता देख किसानों ने सरकार से राहत की गुहार लगाई। राहत मिलने के बाद किसानों ने जैसे है फसल कटाई का काम शुरु किया मौसम किसानों पर आफत बनकर टूट पड़ा। मौसम के कारण किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। राज्य में करीब 10 लाख किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। जबकि पर्वतीय जिलों में सेब, नाशपाती, खुमानी, आड़ू फसल तुड़ाई के लिए तैयार है। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद होने से करोड़ों का नुकसान हुआ है, जिससे आर्थिक खराब हो गई।

किसानों की फसल फककर तैयार थी। जैसे ही लोगों ने फसल कटाई शुरू की, मौसम फिर से कहर बनकर बरस पड़ा। कटी हुई फसल खेतों में ही सड़ रही है। कई जगहों पर खेतों में जलभराव होने के कारण गेहूं की फसल पूरी तरह से खराब हो गई, जिससे किसान खासे मुश्किल में और परेशानी में हैं। सरकार ने किसानों के नुकसान के आंकलन के निर्देश दिए हैं। हालांकि इससे किसानों को ज्यादा लाभ नहीं होने वाला, लेकिन कुछ राहत जरूर मिल सकती है।

शेयर करें !
posted on : April 28, 2020 3:09 am
error: Content is protected !!