मौसम अपडेट : ऐसा है देशभर में हाल, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में सबसे ज्यादा ठंड

मौसम नए साल के पहले हफ्ते में ही अपना कोल्डवार दिखाता नजर आ रहां है। उत्त्तराखंड समेत देश के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर नजर आ रही है। उत्तर भारत में शीतलहर के साथ कोहरे का सितम जारी है, जिसके आगे भी जारी रहने के आसार हैं। राजधानी दिल्ली में कोहरा फिलहाल कम है, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।

दिल्ली में 2.8 डिग्री तापमान

दिल्ली में मौसम नए साल के आते ही बदलता दिखा, यहां तेजी से तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं, शीतलहर और हल्का कोहरा भी राजधानी में छाया है। IMD के अनुासर कोहरे के कारण दिल्ली के पालम में आज विजिबिलिटी 25 मीटर आंकी गई। तापमान की बात करें तो दिल्ली के लोधी रोड पर आज सुबह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर

उत्तर प्रदेश में राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा ठंड का कहर मचा है। यहां न्यूनतम तापमान तो 7 डिग्री है, लेकिन अधिकतम तापमान 12 डिग्री आंका गया जिसके चलते ठंड ज्यादा महसूस होने लगी है। लोग भी अब बाहर निकलने से बचते दिख रहे हैं, जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर आ रहे हैं। राज्य में कोहरा भी काफी ज्यादा है, आगरा में तो विजिबिलिटी शून्य तक आ गई है।

प्रमुख राज्यों का तापमान -विजिबिलिटी (मीटर में)

  • जम्मू और कश्मीर में न्यूनतम तापमान -7 रहा, वहीं विजिबिलिटी जम्मू में 25 रही।
  • मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में तापमान 5 डिग्री तो राज्य के भटिंडा शहर में विजिबिलिटी 0 रही, वहीं अमृतसर और पटियाला में यह 25-25 रही।
  • हरियाणा में तो 9 चंडीगढ़ में आज तापमान 6 डिग्री रहा, वहीं विजिबिलिटी 25 रही।
  • उत्तराखंड में तापमान 1 डिग्री रहा वहीं देहरादून में विजिबिलिटी 200 रही।
  • उत्तर पश्चिमी राजस्थान में कोहरा कुछ हद तक कम हुआ है। गंगानगर और चुरू में 25-25 विजिबिलिटी रही है।
  • बिहार के पटना में तापमान 9 डिग्री तो विजिबिलिटी 25 रही।
  • पश्चिम बंगाल में तापमान 13 डिग्री तो वहीं के सिलीगुड़ी में विजिबिलिटी 100 रही।
  • मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7 तो ग्वालियर में विजिबिलिटी 25 रही।

यहां विजिबिलिटी जीरो

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में भी शीतलहर के कारण ठंड अपना सितम ढा रही है, लोग घरों से बाहर निकलते ही घबराते नजर आ रहे हैं। वहीं धूप कम निकलने के कारण भी ठंड बढ़ी है।

शेयर करें !
posted on : January 5, 2023 11:14 am
error: Content is protected !!