कोरोना की चपेट में MLA और मंत्री, 4 दिन में 4000 मामले, सरकार कह रही डोंट वरी…कैसे ?

देहरादून: उत्तराखंड में कोराना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोराना के मामले पिछले 4 दिन में 4 हजार से ज्यादा आ गए हैं, जो प्रदेश की चिंता बढ़ा रहा है। जानकारों को मानना है कि अगर मामले इसी तेजी के साथ बढ़ते रहे तो फिर प्रदेश में हालात बेेकाबू भी हो सकते हैं। लेकिन, सरकार प्रदेश की जनता को भरोसा दिला रही है कि सरकार ने इस महामारी से लड़ने की प्रर्याप्त व्यवस्था की हुई है। जबकि हालात बहुत ही दयनीय और खतरनाक हैं। 

 

उत्तराखंड में MLA को भी कोराना अपनी चपेट में ले रहा है। राज्य में अब तक कांग्रेस का जहां एक  MLA कोराना पाॅजिटिव पाया गया है। वहीं, BJP के 10 विधायक कोरोना के चपेट में आ गए हैं। कांग्रेस के उत्तरकाशी से पुरोला विधायक कोराना संक्रमित हो चुके हैं, जो अब स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं, उत्तराखंड भाजपा के 10 विधायकों में दो कैबिनेट मंत्री भी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

Breaking : उत्तराखंड में खतरनाक हुआ कोरोना, लगातार दूसरे दिन 1 हजार से ज्यादा मामले

 

 

ये वो MLA और मंत्री हैं, जिनको कोराना ने अपनी चपेट में लिया है। वहीं, पूर्व MLA की बात करें तो पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री रहे तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार जो भाजपा के इस समय प्रदेश महामंत्री भी हैं, इस बीमारी की चपेट में आ चुके है। अगर आप भी कोरोना से बचाना चाहते हैं, तो  गाइडलाइन का पालन जरूर करें। जागरूकता और बचाव कोरोना से बचा जा सकता है।

इनको हो चुका कोरोना

-सतपाल महाराज, BJP MLA और कैबिनेट मंत्री।

-मदन कौशिक, BJP MLA और कैबिनेट मंत्री।

-बंशीधर भगत, BJP MLA और प्रदेश अध्यक्ष।

-विनोद चमोली, BJP MLA

-नवीन दुम्का, BJP MLA

-सौरभ बहुगुणा, BJP MLA

-सुरेश राठोर, BJP MLA

-उमेश शर्मा काऊ, BJP MLA

-कंुवर प्रणव सिंह चैंपियन, BJP MLA

-देशराज कर्णवाल, BJP MLA

ये भी पढ़ें…रण दूर है पर तैयारी जारी…दीपक की एंट्री से किसे है सियासी जमीन खिसकने का डर!

शेयर करें !
posted on : September 13, 2020 8:39 am
<
error: Content is protected !!