उत्तराखंड को लेकर सर्वे में बड़ा खुलासा, देशभर में CM त्रिवेंद्र नंबर वन!

देहरादून: ABP न्यूज और सी-वोटर के सर्व में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। हाल ही में कराए सर्वे में सरकार का फिर से आना मुश्किल नजर आता है। इसमें कांग्रेस के लिए भी सबक है। वह यह है कि वो राहुल गांधी को चेहरा बता रहे हैं, लेकिन सर्वे में लोगों ने उनको पूरी तरह नकार दिया है।

जहां तक CM त्रिवेंद्र सिंह रावत की बात है तो, इस सर्वे के अनुसार NDA शासित राज्यों में मुख्यमंत्री और PM नरेंद्र मोदी से लोग कितने खुश हैं? इस मामले में CM त्रिवेंद्र सबसे निचले पायदान पर हैं। उत्तराखंड में 0.4 फीसदी लोग ही उनसे से खुश हैं। 46 फीसदी लोग प्रधानमंत्री से खुश हैं।

जहां तक त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली उत्तराखंड की बीजेपी सरकार के कामकाज की बात है। सरकार से कितने लोग खुश हैं? एबीपी न्यूज़-सी वोटर ने अपने खास कार्यक्रम ‘देश का मूड’ में लोगों की राय जानी है। 2017 में उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनी थी।

सर्वे की मानें तो 27 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के काम से बहुत खुश हैं। 23 फीसदी लोग ऐसे हैं जो त्रिवेंद्र सिंह रावत के काम से खुश हैं। जबकि CM त्रिवेंद के कामकाज से करीब 50 फीसदी लोग नाखुश हैं। 20220 से पहले त्रिवेंद्र सरकार के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है।

 

 

(सभी आंकड़े और जानकारी AVP NEWS से साभार ली गई हैं। इससेे जुड़ी खबर।https://www.abplive.com/states/up-uk/desh-ka-mood-abp-news-survey-uttarakhand-cm-trivendra-singh-rawat-1726044 पर भी पढ़ सकते हैं।)

शेयर करें !
posted on : January 16, 2021 2:10 am
error: Content is protected !!