VIDEO : कवींद्र इष्टवाल ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, दिया ये संदेश

देहरादून : गांधी जयंती पर युवा नेता कवींद्र इष्टवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर को श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होनें कहा कि देश के दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसक आन्दोलन किया।

 

उन्होंने अंहिसा के सिद्धान्त पर जनता को नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रता के प्रति आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया और भारतीय सेना और किसानों की मजबूती के लिए कार्य किया।

इष्टवाल न उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि गांधी ने देश के लिए जो सपने देखे तो, उनको साकार किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि गांधी जी केवल एक व्यक्ति नहीं थे। बल्कि वे अपने आप में एक पूरा देश थे, विचार थे और एक अहिंसक क्रांति थे। उनके बताये मार्ग पर आगे बढ़कर ही उनके सपनों के भारत को बनाया जा सकता है। देश में जिस तरह का मौहौल है।

 

यह गांधी की परिकल्पना से बाहर था। उन्होंने कहा के गांधी 1929 में अस्वस्थ होने के बाद उत्तराखंड में आए थे। उन्होंने कुमाऊं का भ्रमण किया। देहरादून में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने वक्त बिताया था। उनका रोपा पीपील का पौधा आज भी पेड़ बनकर खड़ा है और हमें गांधी को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करता है।

शेयर करें !
posted on : October 2, 2020 6:44 am
error: Content is protected !!