उत्तराखंड : यमुनोत्री विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा, पार्टी से बगावत की धमकी

देहरादून: यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ भी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी से विधायक की शिकायत की है। उनकी मांग है कि केदार सिंह रावत को 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलना चाहिए। अगर टिकट दिया जाता है, तो पार्टी से बगावत कर देंगे।

यमुनोत्री के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक केदार रावत के खिलाफ खोला मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने घाषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक से मामले में विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री सीट पर प्रत्याशी बदलने की मांग की है।

उत्तरकाशी जिले की जिला उपाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष ने चुनाव घोषणा पत्र समिति केदार सिंह रावत के खिलाफ मोर्चो खोला है। उनका कहना है कि केदार सिंह रावत को टिकट मिलने पर पार्टी से बगावत करेंगे। शिकायती पत्र में 100 अधिक कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर भी किए हैं।

शेयर करें !
posted on : December 26, 2021 12:06 pm
error: Content is protected !!