उत्तराखंड: बीड़ी और तंबाकू का सेवन करने लगी हैं महिलाएं, इस जिले की महिलाएं सबसे आगे, पढ़ें ये रिपोर्ट

देहरादून: राज्य की महिलाओं को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिलाओं को लेकर उत्तराखंड में अब तक यह धारणा थी कि महिलाएं बीड़ी और तंबाकू का अधिक सेवन नहीं करती हैं। लेकिन, जो ताजा रिपोर्ट है। उसके आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं। आंकड़ों की मानें को राज्य में महिलाएं अब बीड़ी और तंबाकू का सेवन भी करने लगे हैं। कुछ पहाड़ी जिलों में महिलाएं इस मामले में शहरी महिलाओं को भी मात देती नजर आ रही हैं।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट मानें तो 4.6 फीसदी महिलाओं और 33.7 फीसदी पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं। शराब पीने के सवाल पर प्रदेश के 0.3 प्रतिशत महिलाओं और 25.5 फीसदी पुरुषों ने हामी भरी है। सर्वे में सामने आया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा तंबाकू सेवन बागेश्वर की महिलाएं (7.7 फीसदी) और अल्मोड़ा के पुरुष (44.3) करते हैं।

इस सूची में सबसे नीचे रुद्रप्रयाग जिले की महिलाएं और देहरादून के पुरुष आते हैं। शराब सेवन के मामले में बागेश्वर के पुरुष (39.5 फीसदी) और महिलाओं में पौड़ी गढ़वाल की महिलाएं (0.7 फीसदी) इस सूची में शीर्ष पर हैं। इस मामले में अल्मोड़ा कि महिलाएं 0.3 फीसदी और हरिद्वार के पुरुष 17.6 फीसदी के साथ सबसे नीचे हैं।

सर्वे के अनुसार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का चलन ज्यादा है। राज्य में शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में 2.6 फीसदी महिलाएं और 9.2 फीसदी अधिक पुरुष तंबाकू सेवन करते हैं। यही हाल मदिरापान का भी है। गांवों में शहरों के मुकाबले 0.1 फीसदी महिलाएं और 5.8 फीसदी पुरुष ज्यादा शराब पीते हैं।

देश में 1.3 फीसदी महिलाएं और 18.8 फीसदी पुरुषों ने शराब तो 8.9 फीसदी महिलाओं और 38.6 फीसदी पुरुषों ने माना है कि वह तंबाकू सेवन करते हैं। उत्तराखंड में 4.6 महिलाओं, 33.7 फीसदी पुरुषों ने किसी भी तरह के तंबाकू सेवन की बात कबूली है तो 0.3 फीसदी महिलाओं और 25.5 फीसदी पुरुषों ने भी शराब पीने की बात स्वीकारी है।

शेयर करें !
posted on : November 29, 2021 7:56 pm
<
error: Content is protected !!