उत्तराखंड : अनिल बलूनी में कुछ तो खास है, ऐसे ही कोई तारीफ नहीं करता

देहरादून : उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनकी लोकप्रियता बढ़ने के पीछे कई कारण हैं।

पहला कारण यह है कि वो लगातार राज्य के विकास के लिए सोचते रहते हैं। कई योजनाएं राज्य के लिए ला चुके हैं। कई विकास कार्य भी अपनी सांसद निधि से लगातार करा रहे हैं।

विकास के प्रति उनकी सकारात्मक सोच उन्हें सबसे अलग करती है। उनके पास उतराखंड से चाहे सत्ता पक्ष का कोई प्रस्ताव गया हो या फिर विपक्षी कांग्रेस का, उन्होंने हर समस्या को गंभीरता से लिया और उसका समाधान भी किया।

यही कारण है कि कांग्रेस के कई नेता अनिल बलूनी की खुलकर तारीफ करते हैं। आज भी उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने उनकी जमकर तारीफ की।

सदन में धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क के क्षेत्र में सांसद बलूनी द्वारा जो प्रयास किए जा रहे हैं, उसकी प्रशंसा करते हैं।

साथ ही उन्होंने देहरादून के डाटकाली क्षेत्र से जुड़े मोहण्ड में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए किए जा रहे बलूनी के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

विकास के मुद्दे पर दलीय भावना से ऊपर उठकर प्रशंसा या सहमति राजनीति की एक सुखद परिस्थिति है। सकारात्मक राजनीति से ही सही और समग्र विकास हो सकता है।

इससे पूर्व स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और किशोर उपाध्याय जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद बलूनी के कार्यों की प्रशंसा कर चुके हैं। बलूनी उतराखंड के सबसे अधिक लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। बलूनी युवाओं की पहली पसंद हैं।

शेयर करें !
posted on : August 24, 2021 8:13 pm
error: Content is protected !!