उत्तराखंड: 24 घंटे में इतना गिर गया तापमान, इस दिन के बाद हो सकती है बारिश और बर्फबारी

देहरादून: मौसम का मिजाज बदलने लगा है। ठंड कंपकंपी छुटा रही है। लेकिन, सूखी सर्दी के कारण लोगों को अब कई तरह की बीमारियों भी होने लगी हैं। मौसम विभागा की मानें तो अगले कुछ दिनों में तापमान में और तेजी से गिर सकता है। पिछले 24 घंटे के भीतर ही 3.1 तापमान गिर चुका है। इससे आप खुद ही अंदाजा लगा लीजिए कि ठंड कितनी तेजी से बढ़ रही है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। इससे जहां टिहरी में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री और मुक्तेश्वर में 15.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में जहां राजधानी दून अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा, वहीं रात में न्यूनतम तापमान के आठ डिग्री बने रहने की संभावना है। ऐसे में दिन के तापमान में गिरावट के चलते राजधानी और आसपास के इलाकों में काफी ठंडक देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। लेकिन इसके थोड़ा कमजोर रहने से फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना न के बराबर है। मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह 27 दिसंबर के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश होने के साथ ही बर्फबारी भी हो सकती है।

शेयर करें !
posted on : December 21, 2022 4:58 pm
error: Content is protected !!