उत्तराखंड : एक और भर्ती गड़बड़ी मामले में मुकदमा दर्ज, STF की जांच शुरू

देहरादून: उत्तराखंड STF ने अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) की एक और भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। STF ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में भी गड़बड़ी मिली थी। जिसके बाद DGP अशोक कुमार ने इस परीक्षा की जांच भी STF को सौंप दी थी। सचिवालय रक्षक परीक्षा सितंबर 2021 में UKSSSC ने कराई थी।

माना जा रहा है कि इस भर्ती परीक्षा में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है और STF को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। बहुत जल्द अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की एक और भर्ती परीक्षा में भी गिरफ्तारियां देखने को मिल सकती हैं।

शेयर करें !
posted on : August 25, 2022 7:41 pm
error: Content is protected !!