उत्तराखंड : दिल्ली के लिए चलने लगी रोडवेज बसें, इतना बढ़ा किराया

देहरादून : लोग लंबे समय से रोडवेज की बसों के चलने का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार अब खत्म हो गया है। देहरादून से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज की बसें शुरू हो गई है। लेकिन, इन बसों में जाने वाले लोगों को हले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। कुल मिलाकर बस सेवा तो शुरू हुई, लेकिन साथ ही किराया भी बढ़ गया है।

रोडवेज बस सेवा लॉकडाउन के बाद से ही बंद चल रही है। कोरोना के चलते दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बसों का संचालन बंद हो गया था, लेकिन अब दिल्ली से आने-जाने वालों के लिए परिवहन सेवाओं की शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड और दिल्ली के बीच परिवहन सेवाएं धीरे-धीरे पटरी पर आ रही हैं। ऋषिकेश से दिल्ली रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है।

कोरोना के कारण दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों के लिए बसों का संचालन बंद हो गया था। ऋषिकेश रोडवेज डिपो ने दिल्ली रूट की बसों का वाया करनाल संचालन शुरू कर दिया है। दिल्ली के लिए बसें चलने लगी हैं। परिवहन अधिकारियों के मुताबिक पहले दिन दिल्ली रूट पर 4 बसों में पर्याप्त सवारियां मिली।

अब बसें वाया मेरठ न होकर वाया करनाल होते हुए दिल्ली जा रही हैं। जिससे दिल्ली के सफर में करीब 115 किलोमीटर बढ़ गए हैं। दूरी बढ़ने से किराया भी बढ़ा है। पहले यात्रियों को साधारण बस में सफर के लिए 350 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन दूरी बढ़ने से किराया बढ़कर 420 रुपये हो गया है

शेयर करें !
posted on : July 7, 2021 8:17 am
error: Content is protected !!