उत्तराखंड: पुलिस कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इसके बाद ही होगा फैसला!

देहरादून: पटवारी भर्ती (UKPSC) का पेपर लीक होने के बाद जांच की आंच JE, AE और प्रवक्ता भर्ती तक जा पहुंची है। लेकिन, इसका सबसे बड़ा खामियाजा पुलिस कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड के अभ्यर्थियों को भगुतना पड़ रहा है। फिलहाल इन दोनों परीक्षाओं का परिणाम जारी नहीं हुआ है।

माना जा रहा है कि परिणाम कुछ दिनों के लिए अटक सकता है। इसके पीछे STF की जांच को वजह माना जा रहा है। आयोग इस इंतजार में है कि एसटीएफ जल्द यह साफ करे कि दोनों भर्तियों कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। आयोग रिजल्द जारी करने से पहले यह पुख्ता कर लेना चाहता है कि दोनों भर्तियों में किसी तरकी गड़बड़ी तो नहीं हुई है।

सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो यहां मिलेगी हर अपडेट, पढ़िए पूरी खबर 

पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद आयोग ने दो और भर्तियों की जानकारी STF से मांगी है। अगर STF से पुलिस कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी नकल का कोई संदिग्ध मामला बताया जाता है तो उसी हिसाब से आयोग निर्णय लेगा।

राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 18 दिसंबर को हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अंतिम चरण में है। पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद शुक्रवार को UKPSC के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने STF को एक पत्र भेजा। इसमें पूछा गया है कि क्या पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भी उनकी कोई कार्रवाई गतिमान है? जब तक STF क्लीयरेंस नहीं देगी, तब तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी नहीं होगा।

बड़ी खबर : क्यों गायब हो गई जोशीमठ पर ISRO के रिपोर्ट? बताया गया था बड़ा खतरा

इसी प्रकार, आयोग की ओर से 22 जनवरी को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 600 से अधिक केंद्रों पर कराई जानी है। इस भर्ती पर भी आयोग ने एसटीएफ से क्लीयरेंस मांगी है। जब तक क्लीयरेंस नहीं मिलेगी, आयोग तब तक इस परीक्षा पर निर्णय नहीं लेगा।

आयोग ने 18 दिसंबर को प्रदेश में 413 केंद्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कराई थी। इसमें 1,30,426 उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं, 22 जनवरी को प्रस्तावित फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 600 से अधिक केंद्रों पर कराई जानी है, जिसके लिए 2,10,000 से अधिक उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

शेयर करें !
posted on : January 14, 2023 5:52 pm
error: Content is protected !!