उत्तराखंड: ये हैं CM धामी के सबसे भरोसेमंद अधिकारी, इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने अपनी टीम में शामिल अधिकारियों को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। सीएम धामी ने अपने निजी सचिवों के मामले में पुरानो पर ही भरोसा जताया है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी:

  • कृष्ण कुमार मदान को CM कार्यालय विधानसभा की जिम्मेदारी।
  • भूपेंद्र बसेड़ा को CM कार्यालय आवास की मिली जिम्मेदारी।
  • प्रकाश चंद्र उपाध्याय को CM कार्यालय सचिवालय की जिम्मेदारी।

वहीं, CM  धामी समेत उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। अब तक मंत्रियों को विभाग नहीं बांटे हैं। काम चलाने के लिए केवल मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को संसदीय और विधायी कार्य विभाग दिया गया है। बीती 23 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी और अन्य काबीना मंत्रियों ने शपथ ले ली थी। इसके छह दिन बीतने के बाद भी मंत्रियों को विभाग नहीं बांटे जा सके हैं।

मुख्यमंत्री अपना होमवर्क पूरा कर चुके हैं। अब केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलते ही विभाग बांट देंगे। समझा जा रहा है कि, पिछली सरकार में भी मंत्री रहे धामी कैबिनेट के पांच सदस्यों को पुराने ही विभाग मिल सकते हैं। यद्यपि कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव जरूर संभावित है। पिछली बार के वजनदार मंत्रियों के कुछ विभाग नए मंत्रियों को दिए जा सकते हैं।

शेयर करें !
posted on : March 29, 2022 11:53 am
error: Content is protected !!