उत्तराखंड : केंद्र से मिलने वाली हैं इतनी और वैक्सीन, जानें किस जिले को कितनी मिलेंग

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन का काम जारी है। राज्य के 34 केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनसीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगने के बाद फ्रंट लाइन पर काम करने वाले कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। उसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का भी टीकाकरण किया जाएगा।

पहले चरण में मिली वैक्सीन की डोज के बाद सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त डोज की डिमांड की थी, जिसके बाद राज्य को 92500 कोविशील्ड वैक्सीन भेजी जा रही है। इनमें से 84560 वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी। 2330 वैक्सीन केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मियों और 3100 वैक्सीन सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा को मिलेगी।

जिलेवार वैक्सीन का विवरण

जिला    –    वैक्सीन

अल्मोड़ा  –    5500

बागेश्वर  –    3000

चमोली   –    2,000

देहरादून –    22,500

हरिद्वार –    15,000

नैनीताल  –   9500

पौड़ी   –     6000

पिथौरागढ़-   4500

रुद्रप्रयाग  –  2000

टिहरी     –  6000

ऊधमसिंह नगर -8500

उत्तरकाशी –  3500

कुल योग   –  92500

शेयर करें !
posted on : January 20, 2021 10:26 am
error: Content is protected !!