उत्तराखंड: बर्फ की सफेद चादर से ढकी पहाड़ियां, पर्यटन स्थलों पर भी हुई बर्फबारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने लंबे समय बाद करवट बदली है। लंबे समय से लोग बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, बारिश और बर्फबारी ना होने से जहां पर्यटक मायूस थे। वहीं, किसान और बागवानों के चेहरे भी मुर्झाये हुए थे। बारिश और बर्फबारी नहीं होने से सूखे जैसे हालात हो गए थे।

लेकिन, पिछले तीन दिनों से पहाड़ों पर और दो दिनों से मैदानी जिलों में हल्की बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ी जिलों में केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में जमकर बर्फबारी हुई। पर्यटक स्थलों पर भी बर्फ की सफेद चादर जम गई है। जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे।

भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। धाम में करीब तीन फीट बर्फबारी जमी हुई। धाम में माइनस 11 डिग्री टंपरेचर में काम कर रहे मजदूर भी अब लौट आए हैं। धनोल्टी में बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे बंद हो गया है। उत्तरकाशी में भी गंगोत्री हाईवे झाला में बंद हो गया है। देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में भी ऊँचाई वाले इलाको में भही बर्फ़बारी हुई है।

शेयर करें !
posted on : January 14, 2023 10:45 am
error: Content is protected !!