उत्तराखंड: प्रसिद्ध फोटाग्राफर भूमेश भारती को मिलेगा कमल जोशी स्मृति सम्मान, इस दिन होगा आयोजन

देहरादून: दिवंगत फोटोग्राफर कमल जोशी समृति फोटोग्राफी सम्मान इस वर्ष प्रसिद्ध फोटोग्राफर भूमेश भारत को दिया जाएगा। सम्मान समारोह तीन जुलाई को टाउनहॉल देहरादून में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी मुख्य अतिथि होंगी।

पुरस्कार समिति में शामिल डॉ. पुष्पेश पंत, शेखर पाठक, गीता गैरोला, डॉ. अनिल जोशी ने इस वर्ष के लिए भूमेश भारती को चुना। भूमेश भारती फोटोग्राफी के माध्यम से हिमालय और इससे जुड़े जन मुद्दों को उजागर करते रहे है। इस दौरान कमल जोशी के पहले और आखिरी कविता संग्रह का विमोचन भी किया जाएगा।

डॉ. अनिल जोशी ने बताया कि जोशी परिवार इस पुरस्कार की घोषणा कर स्वयं को सम्मानित महसूस करता है। यह पुरस्कार प्रसिद्ध फोटोग्राफर स्वर्गीय कमल जोशी की स्मृति में जोशी परिवार की ओर से दिया जाता है।

इसमें एक लाख रुपये की धनराशि और स्मृति चिह्न भेंट किया जाता है। तीन जुलाई को नगर निगम टाउन हाल में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. गौतम चटर्जी ‘कबीर से कबीर तक पर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम तक चलेगा।

शेयर करें !
posted on : June 30, 2022 4:05 pm
<
error: Content is protected !!