महालक्ष्मीपुरम रेजिडेंशियल RWA ने चलाया स्वच्छता अभियान, काॅलोनी को किया साफ

देहरादून: महालक्ष्मीपुरम रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन ने काॅलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में काॅलोनी के लोगों ने हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान में जहां एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुद कमान संभाली, वहीं महिलाओं और युवाओं ने भी स्वच्छता अभियान में पूरा योगदान दिया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया।

बारिश के कारण इन दिनों घास और झाड़ियां उग आई हैं, घास के कारण मच्छर भी हो रहे  हैं। बदलते मौसम में डेंगू और दूसरे मच्छर जनित रोगों का खतरा भी बढ़ रहा था। इसको देखते हुए महालक्ष्मीपुरम रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से तय किया गया था कि काॅलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान काॅलानी में आने वाले रास्तों को भी सील किया गया, जिससे बाहरी लोगों की बेवहज आवाजाही काॅलोनी में रोकी जा सके।

इससे पहले भी महालक्ष्मीपुरम रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन और काॅलोनी के लोगों ने कोरोना काल में खुद ही काॅलोनी को लाॅकडाउन रखा था। बाहर से आने वाले लोगों को भी जागरूक किया गया। नगर निगम के जरिये काॅलोनी में दो बार फाॅगिंग भी कराई जा चुकी है। साथ अन्य काम भी आपसी सहयोग से लगातार किये जा रहे हैं।

शेयर करें !
posted on : July 12, 2020 12:26 pm
error: Content is protected !!