उत्तराखंड: आकिंचन कीर्तन मंडली का शुभारंभ, कविंद्र इष्टवाल ने दी शुभकामनाएं

देहरादून: डोईवाला तहसील क्षेत्र के बालावाला में कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता कवींद्र ईष्टवाल के आवास पर महिलाओं ने मां दीवा देवी भगवती ‘आकिंचन’ कीर्तन मंडली का शुभारंभ किया गया। इस मौके पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ‘मैती’ और एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी भी मौजूद रहे।

एसडीएम शैलेन्द्र नेगी  ने कहा कि महिलाएं साथ में मिलकर महीला समूहों के जरिए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढं सकती हैं। जिससे वे अपने खाली समय में आजीविका का भी सृजन कर सकती हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बड़े स्तर किराएदार सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत साथ बालावाला, नत्थूवाला और हरावाला में बिना आईडी के रह रहे किरायदारों और मकान मालिकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

कवींद्र ईष्टवाल ने कहा कि यह महिलाओं की अच्छी पहल है। आने वाले समय में यह महिलाओं के लिए समाज में सकारात्मकता फैलाने का माध्यम बने। साथ ही लोगों को अपनी सनातन संस्कृति की ओर आकर्षित करने और संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभाएंगे।

ईष्टवाल समाजिक क्षेत्र में लगातार अपनी भूमिका निभाते आए हैं। शहर से लेकर गांव तक लोगों की मदद में जुटे रहते हैं। राजनीति उनके लिए सही मायनों में समाज के बीच में रहकर उनकी हर संभव मदद करना है।

शेयर करें !
posted on : April 4, 2023 9:17 am
error: Content is protected !!