उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में अहम फैसले, इतने का बजट होगा पेश

देहरादून: कैबिनेट की बैठक में अगले वित्त वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा की गई। धामी सरकार इस बार करीब 90 हजार करोड़ का बजट विधानसभा सत्र में पेश करेगी।

कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

  • एलटी संवर्ग के शिक्षकों को सेवाकाल में अंतर मंडलीय तबादलों का मौका मिलेगा।
  • कर्मचारियों के यात्रा अवकाश पर वित्त व न्याय से लिया जाएगा परामर्श।
  • मानव तस्करी, जाली करेंसी, बाल श्रम में भी गैंगस्टर एक्ट लगेगा।
  • सौंग व जमरानी बांध से पेयजल आपूर्ति के टेंडर को मंजूरी।
  • बांध के कैचमेंट एरिया में बोरिंग पर लगाया प्रतिबंध।
  • बदरीनाथ और केदारनाथ अस्पताल में उपकरण खरीद के टेंडर को मंजूरी।
  • ईडब्ल्यूएस के लिए मकान बनाने पर 12 मीटर की सीमा से राहत।
  • राज्य के चार जिलों में स्कूली बच्चों के लिए चलती फिरती लैब संचालित होगी।
शेयर करें !
posted on : February 21, 2024 8:01 pm
error: Content is protected !!