जिला पंचायत संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का बिस्तार, इनको मिली जिम्मेदारी

देहरादून : जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने जिला पंचायत संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का बिस्तार कर दिया है। उन्होंने ने महिला दिवस पर कार्यकारिणी का विस्तार कर महिलाओं को ही तरजीह दी।

कार्यकारिणी में रघुवीर सजवाण और स्वामी दर्शन भारती को संरक्षक बनाया गया। अंजू लुंठी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। अंजू लुंठी विधायक का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

साथ ही पल्लवी चौबे, संजय डबराल व रजनीश को प्रदेश महासचिव, जीवन ठाकुर एवं सनवीर बेलवाल को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया। जबकि सरोज रावत, भागीरथी राणा और अमित मेवाड़ को प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी सौंपी है।

शेयर करें !
posted on : March 8, 2021 3:23 pm
error: Content is protected !!