यह देखें उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर की पूरी लिस्ट

देहरदून : उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हाई स्कूल में 2020 का कुल परीक्षा फल 76.91 प्रतिशत है, इसमें छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.65 है तथा बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.39 रहा है।

गौरव सकलानी एसवीएमआईसी न्यू टिहरी गढ़वाल के छात्र ने हाई स्कूल में 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठा सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। छात्रा जिज्ञासा ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस बार हाई स्कूल परीक्षा में 147155 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। 2020 में कक्षा 10वीं का परिणाम पिछले साल से ज्यादा 76.91 प्रतिशत रहा। 2019 में यह परिणाम 76.43 प्रतिशत था।

टॉपर के नाम
गौरव सकलानी – टिहरी        – 491
जिज्ञासा – काशीपुर             – 489
शिवानी रावत  – दुगड्डा पौड़ी  – 488
तनुज जगवान – रुद्रप्रयाग      – 488
लक्षित सिंह बिष्ट – पिथौरागढ़  – 488
आंचल – टिहरी                   – 487
ओम प्रपन दीप -रुद्रप्रयाग        – 487
विवेक कुमार दिवाकर – काशीपुर – 487
आकाश कुमार – हरिद्वार        – 486
सुमित राणा  -टिहरी              – 486

 

शेयर करें !
posted on : July 29, 2020 7:56 am
error: Content is protected !!