उत्तराखंड: शासन से जिलों तक, बड़े बदलाव की तैयारी, बदलेंगे नौकरशाह

देहरादून : CM धामी नई सरकार के बाद से अपनी टीम तैयार करने में जुटी हैं। सरकार गठने के बाद से ही नौकरशाही में बदलाव की बातें सामने आ रही हैं। बदलाव की जो चर्चाएं हैं, वो पूरी तरह सही हैं। CM धामी ने कहा कि जल्द परिवर्तन किया जाएगा। उन्होंने बयान दिया है कि बहुत जल्द अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

इससे एक बात तो साफ है कि अधिकारियों के तबादले शासन से लेकर जिलों तक हो सकते हैं। CM धामी नए कार्यकाल के लिए नई टीम बनाने में भी जुटे हैं। फिलहाल उन्होंने तीन अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बहुत जल्द CM धामी अपनी पूरी टीम तैयार कर जरूरी काम सौंपने की तैयारी में हैं।

माना जा रहा है कि सरकार कई अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव करेगी, तो कई अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया जाएगा। यह भी जानकारी है कि जिलों के DM से लेकर कप्तान तक बदले जा सकते हैं। इसको लेकर शासन स्तर पर तैयारियां चल रही है। बहुत जल्द इसके आदेश भी जारी हो सकते हैं।

शेयर करें !
posted on : April 1, 2022 3:08 pm
error: Content is protected !!