बड़ी खबर : चुनाव खत्म, महंगाई शुरू, रसोई गैस के रेट बढ़े, इतने में मिलेगा सिलेंडर

देहरादून: पांच राज्यों के चुनाव संपन्न हो गए हैं। सरकार बनाने की प्रक्रिया चल रही है। यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि जैसे ही चुनाव समाप्त होंगे, पेट्रोल-डीजल के साथ ही रसोई गैस के दाम भी बढ़ने शुरू हो जाएंगे। हुआ भी ऐसा ही। चुनाव के दौरान ना तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े और ना ही रसोई गैस के रेट में इजाफा हुआ। लेकिन, आज सुबह-सुबह महंगाई ने लोगों को झटका दे दिया है।

मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए झटका देने वाला रहा। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यानी कि 14.2 सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपये भुगतान करने होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि आखिरी बार 6 अक्तूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई थी।

देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

शेयर करें !
posted on : March 22, 2022 10:19 am
<
error: Content is protected !!