बड़ी खबर : होम क्वारंटीन में श्याम जाजू, देहरादून से पहुंचे हरिद्वार, ठेंगे पर नियम-कायदे

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू से जुड़ा भाजपा ने एक बयान जारी किया है। बयान में भाजपा ने अपनी गलती मामने के बजाय सवाल खड़े कर रही कांग्रेस पर जनता की जान खतरे में डालने का आरोप लगा दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. देवेंद्र भसीन ने अपने बयान में कहा है कि श्याम जाजू के सेल्फ क्वारंटीन में होने के कारण उनके सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि वे क्वारंटीन की सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।

डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम जाजू दिल्ली से उत्तराखंड आने के बाद 12 जुलाई से सेल्फ क्वारंटीन में हैं। उन्होंने बयान में कहा है कि जाजू को उस दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना था। साथ ही उत्तराखंड प्रवास में अन्य कार्यक्रम भी थे। लेकिन, मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में राज्य सरकार के नियमों का हवाला देते हुए उनसे क्वारंटीन में जाने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए श्याम जाजू सेल्फ क्वारंटीन में चले गए।

उन्होंने बताया कि श्याम जाजू क्वारंटी में हैं। इसके चलते उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। डाॅ. भसीन की मानें तो श्याम जाजू सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। कहा कि हरिद्वार मंदिर में पूजा का उनका कार्यक्रम पूरी तरह व्यक्तिगत था। उन्होंने कहा कि जाजू के क्वारंटीन होने पर यह साफ है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी नियमों का पालन करते हैं। जबकि कांग्रेस नेता इस मामले पर बयानबाजी कर, आदतन लगातार नियमों को तोड़ते आ रहे हैं। इससे जुड़ी गम्भीर बात यह है कि वे अपनी राजनीति के चक्कर में जनता के जीवन से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। जो आपराधिक कृत्य है।

शेयर करें !
posted on : July 14, 2020 6:21 am
error: Content is protected !!