उत्तराखंड से बड़ी खबर : महाराज से मिले पुष्कर सिंह धामी, मनाने का प्रयास जारी

देहरादून: धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से सतपाल महाराज को नाराज बताया जा रहा है। खबर है कि महाराज एक से डेढ़ बजे के बीच दिल्ली रवाना हो जाएंगे, लेकिन उससे पहले महराज से मिलने पुष्कर सिंह धामी पहुंच गए। उन्होंने महाराज को गुलस्ता भी भेंट किया। हालांकि यह बात पता नहीं चल पाई है कि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई है।

माना जा रहा है कि कुछ देर में धन ंिसंह रावत भी महाराज से मिलने उनके आवास पर पहुंच सकते हैं। धन सिंह रावत को नाराज नेताओं को मनाने का काम सौंप गया है। धन सिंह रावत का एक बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। बसकुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक और नेता पार्टी हाईकमान के फैसले से खुश हैं।

UTTARAKHAND : BJP में कांग्रेस के पूर्व बागियों की बगावत! दिल्ली जा रहे महाराज

 

शेयर करें !
posted on : July 4, 2021 2:18 pm
error: Content is protected !!