बड़ी खबर : DGP ने फिर लिया बड़ा एक्शन, SI को मिलेगी ये सजा

देहरादून : DGP अशोक कुमार ने एक बार कड़ा एक्शन लिया है। कुर्सी संभालने के बाद से ही वो लगातार बड़े निर्णय ले रहे हैं। खासकर लापरवाही बरतने वालों पर वो सख्त नजर आ रहे हैं। झबरेड़ा निवासी संजय ने पुलिस मुख्यालय आकर बताया कि उनके भाई की गुमशुदगी के सम्बन्ध में थाना पटेलनगर में अभियोग पंजीकृत है, जिसमें तत्कालीन जांचकर्ता/विवेचक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार द्वारा उनको सहयोग नहीं दिया जा रहा है।

इतना ही नहीं मामले में उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। की जा रही है। DGP अशोक कुमार ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने अपने स्तर से मामले की जांच की। जांच में सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार पर ठोस साक्ष्य संकलन न करने एवं विवेचना में शिथिलता बरतना का दोषी पाया गया।

जिस पर DGP अशोक कुमार द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को उनके कार्यों के प्रति उदासीनता व घोर लापरवाही बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से जनपद देहरादून से दूरस्थ पर्वतीय जनपद में स्थानान्तरित करने एवं उसके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

 

शेयर करें !
posted on : December 22, 2020 3:08 pm
error: Content is protected !!