गजब! इनको दिया मंत्री का दर्जा, वो बोले सहारनपुर का विकास मेरी प्राथमिकता

आप जो पढ़ रहे हैं, वो मजाक नहीं है। आंखों और दिमाग पर जोर देने की जरूरत नहीं है। एक दम खरा सच है। त्रिवेंद्र सरकार ने उविनय रोहिला उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में रहते हैं। उनको त्रिवेंद्र सरकार ने गत दिसंबर माह में ही उत्तराखंड योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था।  रोहिला का यूपी के सहारनपुर में जोरदार स्वागत किया गया। उत्तराखंड वालों को तो यह भी पता नहीं होगा कि विनय रोहिला कौन हैं? कहां के हैं?

विनय रोहिला को उत्तराखंड योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने का मामला अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लोग सरकार के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर ऐसा क्या है कि उत्तर प्रदेश के विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष बना दिया गया।

सवाल ये है क्या उत्तराखंड में कोई योग्य व्यक्ति नहीं था, जो यूपी के विनय रोहिला को योजना आयोग का उपाध्यक्ष बना दिया गया। सहारनपुर जाने के बाद उन्होंने लोगों के बीच में सहारनपुर का विकास करने का दावा किया। लोगों से वादा किया कि उनकी पहली प्राथमिकता सहारनपुर का विकास है। अमर उजाला और अन्य अखबारों में खबरें भी छपी हैं। अब आप ही तय कीजिए कि क्या सरकार का फैसला सही है?

शेयर करें !
posted on : January 14, 2021 7:15 am
error: Content is protected !!