ब्रेकिंग: अनिल बलूनी ने उड़ाई कांग्रेस की नींद, एक बजे होगा खुलासा!

देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। हालांकि अब तक यह भी साफ नहीं है कि भाजपा कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा शामिल होने वाला है या फिर कोई और भाजपा ज्वाइन करने जा रहा है। लेकिन, बलूनी के इस ट्वीट के बाद सबसे ज्यादा बेचैनी कांग्रेस में नजर आ रही है। माना जा रहा है कि यूपी कांग्रेस क बड़े चेहरे जतिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

राज्यसभा सांसद बलूनी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि एक बड़ी हस्ती भाजपा में शामिल होने जा रही है। उनको भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी में शामिल कराएंगे। बनूली के इस ट्वीट के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। एक ट्वीट ने सबको सस्पेंस में डाल दिया है। इससे सबसे ज्यादा टेंशन उत्तराखंड कांग्रेस में देखी जा रही है।

हालांकि बलूनी नेशनल स्पोक पर्सन हैं, लेकिन उनका सीधा नाता उत्तराखंड से ऐसे में यहां बेचैनी भी कुछ ज्यादा है। कसाय लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के किसी बड़े चेहरे को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

शेयर करें !
posted on : June 9, 2021 11:40 am
<
error: Content is protected !!