खत्म होगा इंतजार…जल्द आने वाली है ये LOVE स्टोरी

नई दिल्ली : भारतीय सूचना सेवा के पूर्व सीनियर अधिकारी विनोद शर्मा का पहला उपन्यास तैयार है। यह उपन्यास जल्द पाठकों के हाथों में होगा। इसी माह से आनलाइन यह उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले उनकी भारतीय राजनीति और संसद लोकतंत्र” प्रकाशित हो चुकी है, जिसे पाठकों ने हाथों-हाथ लिया था। उपन्यास के लेखक विनोद शर्मा का उत्तराखंड से भी खास संबंध है, DD न्यूज़ उत्तराखंड को शुरू करने में भी उनकी अहम भूमिका है, वे चैनल शुरू होने के दौरान यहाँ अपनी सेवाएं भी दे चुके हैं। यह विनोद शर्मा का पहला काल्पनिक उपन्यास है। उनकी पहली पुस्तक, “भारतीय राजनीति और संसद लोकतंत्र” 2018 में हुई थी।

ए ट्रुबलेंट लव स्टोरी
क्या होता है जब आप, अप्रत्याशित रूप से, उस व्यक्ति के पास आते हैं, जो अतीत में तुमसे बेइंतहा प्रेम करता था। एक ऐसा अतीत जो आपके जीवन का सबसे यादगार हिस्सा था। एक ऐसा अतीत जो आपने सोचा था कि हमेशा आप के जीवन में खुशी और परमानन्द लाएगा। लेकिन, जीवन कभी भी उस तरह से नहीं चलता है, जिस तरह से आप कल्पना करते हैं।

अनिकेत और निकिता के प्रेम कहानी
इसमें अनिकेत और निकिता के प्रेम की शानदार कहानी है। इस लव स्टोरी में ऐसा मोड़ आता है…जब अनिकेत को लगा कि उनकी और निकिता की कहानी खत्म हो गई है। तभी जीवन ने उन्हें फिर से एक साथ ला दिया। एक ट्रुबलेंट लव, प्यार के दिल की धड़कन, सपने, बलिदान, हानि और दूसरी संभावना का एक प्रतिशोध है। उम्मीद है ए लव स्टोरी युवाओं के साथ है हर वर्ग के लोगों को पसंद आएगी।

जानें कौर हैं विनोद शर्मा
विनोद शर्मा भारतीय सूचना सेवा (IIS) सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारी हैं। उन्होंने लंबे अरसे तक भारती सूचना सेवा में अपनी सेवाएं दी।सालों तक अपने प्रतिष्ठित करियर में प्रतिष्ठित लेखक और वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं। उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयों में सेवा दी और महत्वपूर्ण समाचार असाइनमेंट को कवर करने के लिए देश और विदेश के कई हिस्सों की यात्रा की।

कई पुरस्कार
उन्होंने दूरदर्शन समाचार, मंडी हाउस, नई दिल्ली में समाचार संपादक के रूप में लंबी औद यादगार सेवाएं दीं। उन्होंने 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना। राजनीतिक परिदृश्य, समाज, ग्रामीण विकास, वर्तमान घटनाओं और अन्य प्रमुख मुद्दों से संबंधित मसलों पर देश की विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में आर्टिकल प्रकाशित हुए। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विनोद शर्मा को विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया गया। उनको 2017 में दूरदर्शन समाचार दिली ने सर्वश्रेष्ठ समाचार संपादक इंग्लिश का पुरस्कार से भी सम्मानित किया।

लेखक से संपर्क : [email protected]

शेयर करें !
posted on : July 4, 2020 12:29 pm
error: Content is protected !!