ओलंपिक में पति-पत्नी और जीजा-साली की जोड़ी, इतिहास में पहली बार

Pahad samachar

ओलंपिक को दुनिया के खेलों को महाकुंभ भी कहा जाता है। इस महाकुंभ में हिस्सा लेने भारत के 122 खिलाड़ियों को दल शामिल होगा। इतिहास में ऐसा पहली बार होने वाला है कि तीरंदाज (धर्नुधर) दीपिका कुमारी और अतानु दास की पति-पत्नी की जोड़ी ओलंपिक में खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनेगी।

वहीं, जीजा बजरंग पुनिया और साली विनेश फोगाट की जोड़ी पहलवानी में दमखम दिखाएंगे। इसके साथ ही दो सुपर मॉम छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी अपने-अपने आखिरी ओलंपिक को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी।

जोड़ी नंबर नंबर

  • 9 पदक (2 स्वर्ण, 4 रजत, 3 कांस्य) विश्व कप में दीपिका ने जीते हैं।
  • 2 स्वर्ण पदक दीपिका ने राष्ट्रमंडल खेलों में और एक कांसा एशियाई खेलों में जीता है।
  • 7 पदक (2 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य) अतानु ने विश्व कप में जीते हैं।
  • 1 स्वर्ण पदक पति-पत्नी की जोड़ी ने हाल ही में विश्व चौंपियनशिप में जीता।

दीपिका और अतानु ने टोक्यो जाने से कुछ दिन पहले ही विश्व कप में स्वर्णिम सफलता हासिल कर अपने इरादे जता दिए हैं। एक साल पहले शादी के बंधन में बंधने वाली इस धर्नुधर जोड़ी ने पहली बार एक-साथ स्वर्ण पदक जीता।

ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका टोक्यो में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के अलावा पति अतानु के साथ मिश्रित स्पर्धा में निशाना साधेंगी।

दीपिका तीसरी तो अतानु दूसरी पर ओलंपिक में खेलेंगे। टोक्यो में तीरंदाजी की मिश्रित स्पर्धाएं 24 जुलाई को शुरू होंगी। इस जोड़ी से देश को तीरंदाजी में पहले पदक ही उम्मीद है।

शेयर करें !
posted on : July 17, 2021 1:24 pm
error: Content is protected !!