हिमाचल हादसा: अब तक 10 लोगों की मौत, 14 को बचाया, रेस्क्यू जारी

हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ से हरिद्वार जा रही HRTC की बस चट्टानों के गिरने के कारण हादसे का शिकार हो गई। हादसा हिमाचल के किन्नौर जिले के पास निगुलसेरी में पहाड़ से मलबा गिरने के कारण हुआ है। ITBP के प्रवक्ता ने बताया कि 40 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। 10 शव बरामद हुए हैं। NDRF, सेना, पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे हुए हैं। अब तक 14 लोगों को बचाया जा चुका है।

40 लोगों के फंसे होने की आशंका
आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडे ने बताया कि निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर भूस्खलन घटनास्थल पर आईटीबीपी की तीन बटालियन के करीब 200 जवान हैं। पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। रेस्क्यू टीम करीब एक घंटे से भूस्खलन के रुकने का इंतजार कर रही है। करीब 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

14 लोगों को रेस्क्यू किया, 1 शव बरामद
अभी तक बस के चालक-परिचालक सहित 14 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। 10 शव बरामद किए गए हैं। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने यह पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू जारी है।

बड़ी खबर: मलबे में दबे कई वाहन, 50 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका!, हरिद्वार आ रही थी रोडवेज बस

शेयर करें !
posted on : August 11, 2021 6:21 pm
<
error: Content is protected !!