बड़ी खबर : BJP ने इनको बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के नाम पर मंथन के बाद एनडीए की ओर से द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। मुर्मू इससे पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। अगर वो राष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वो राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।

पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल हुुए

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम की घोषणा की है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

शेयर करें !
posted on : June 21, 2022 10:00 pm
<
error: Content is protected !!