posted on : जून 13, 2023 10:35 am
शेयर करें !

कर्नाटक में नहीं बदलता दिख रहा 38 साल पुराना ट्रेंड, रुझानों में कांग्रेस को बहुमत

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। कांग्रेस 121 सीटें और भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है।

ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती दिख रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 121 सीटें और भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है।

राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

 

error: Content is protected !!